भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ऑल केंद्रीय ट्रेड यूनियन कैंपेन समिति के आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को आदमपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर में जिला कमेटी की आम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एपी सिंह ने की। बैठक में महासचिव अरविंद कुमार रामा ने बताया कि इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं और एटीएम बंद रहेंगे। बैंककर्मी मुख्य रूप से चार नए लेबर कोड बिल को निरस्त करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने, आउटसोर्सिंग बंद करने और बड़े कॉर्पोरेट घरानों से एनपीए की सख्ती से वसूली की मांग कर रहे हैं। बैठक में नवनीत कुमार, नीरज कुमार, सुनील तांती सहित नेहा सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.