महाराजगंज, मार्च 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शासन की रोजगारपरक योजनाओं में बैंकों के ढीले रवैये पर कड़ा रुख अख्तियार किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण आवेदनों के निस्तारण में हो रही देरी पर भारतीय स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधकों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि उद्यमियों को समय से आर्थिक सहायता न मिलना विकास कार्यों में बाधा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एसपी सोमेन्द्र मीना ने भी उद्यमियों को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।समीक्षा के दौरान योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक के पास 1931 पत्रावलियां भेजी गई थीं, जिनमें से मात्र 555 को ही स्वीकृति मिली। पंजाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.