पलामू, फरवरी 10 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड परिसर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत ई-केवाईसी का महत्व, खाताधारियों को केवाईसी कराने की आवश्यकता तथा बैंकों के खाताधारियों को फ्रांड से बचाने के लिए मंगलवार को विमर्श किया गया। जेआरजीबी के सतबरवा शाखा के प्रबंधक अमन कुमार जोशी ने कहा कि खातों को सुरक्षित रखने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को खाता संचालित नहीं करने दें। सहयोगी व्यक्ति को बैंकों में साथ लाने पर भी उसे खाता संबंधी जानकारी नहीं दे। एसबीआई प्रतिनिधि सन्नी कुमार ने कहा कि बैंक ग्राहकों को हर समय ख्याल रखती है। अनचाहे तथा साइबर क्राइम करने वाले मोबाइल नंबर से खाता संबंधित पूछताछ करने पर बैंकर्स को जानकारी देनी चाहिए। आरबीआई सीएफएल सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि मनी म्यूल के खतरा से बचाने के लिए लोग...