मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बैनर तले मंगलवार को पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इससे जनपद के सभी बैंकों में ताला लटका रहा। वहीं मांगों के समर्थन में कर्मियों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। बंद के कारण जिले में लगभग दो अरब का लेन-देन प्रभावित होने का दावा किया गया है। चेक क्लीयरिंग समेत पैसे की निकासी और जमा करने के कार्य ठप रहे। इससे आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों के एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण ग्राहक भी निराशा रहे। मंगलवार की सुबह नगर के भुजौटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर बैंककर्मियों ने हड़ताल शुरू की। जहां गगनभेदी नारे लगाते हुए सभी बैंकों के सदस्य उपस्थित रहे और मंडल कार्यालय को बंद कराया।इसके बाद बलिया मोड़ स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.