मैनपुरी, मई 2 -- बरनाहल, एसपी के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने को थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ बैंकों के समीप चेकिंग की, जिससे लूट व छिनौती की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट के 10 बाइक सवारों से 5000 रुपये का ऑनलाइन समनशुल्क वसूला गया। शनिवार को थाना पुलिस ने बाईपास रोड, डालूपुर तिराहा व मैन मार्केट में चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने सराफा दुकानदारों से 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने डालूपुर तिराहा व नवाटेढ़ा दिहुली स्थित बैंकों के अंदर व बाहर चेकिंग की। इसके अलावा बैंकों व एटीएम में लगे सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी, आपातक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.