बैंकों की हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को मिली राहत
साहिबगंज, सितम्बर 28 -- साहिबगंज। बैंक यूनियन से वार्ता के बाद देशभर में सोमवार से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित हो गया है। इससे सोमवार को नियमित रूप से यहां सभी बैंकों की शाखाएं खुली और कामकाज भी सुचारु रुप से हुआ। जानकारी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई पीबीबी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत शहर में स्थित सभी बैंक शाखाओं में सोमवार को सामान्य रूप से कामकाज हुआ। तय समय पर बैंक खुले और संबंधित बैंक के कर्मी अपने-अपने काउंटर पर ग्राहकों के काम करते देखे दिए। बैंकों में ग्राहकों की भीड़ भी दिखाई दी। लोग अपने-अपने खातों से नगदी निकासी, जमा, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरेंस के अलावा डीडी बनाने जैसे कामों में लगे थे। यह भी पढ़ें- Nawada News: राहत: हड़ताल से ठीक पहले रविवार को भी खुले रहे जिले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.