कौशाम्बी, जनवरी 27 -- बैंकों ने मंगलवार को अचानक हड़ताल कर दी। इसकी जानकारी सार्वजनिक न होने से ग्राहक व बड़े कारोबारी परेशान हो गए। बैंक से लोग मायूस होकर लौटे। बैंकर्स दो दिन के अवकाश की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल की वजह से जिले में लगभग 250 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान एलडीएम व व्यापारियों ने लगाया है। जिले में बैंकों की कुल 143 शाखाएं हैं। इनमें लाखों की संख्या में उपभोक्ता हैं। प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। मंगलवार को अचानक बैंकों ने हड़ताल कर दी। हालांकि इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं थी। बैंकों के बाहर ग्राहकों की रोज की तरह लाइन लग चुकी थी। बैंक के कर्मचारियों ने ग्राहकों को बताया कि आज हड़ताल होने की वजह से काम नहीं होगा। इस दौरान किसी भी ग्राहक को बैंक के अंदर प्रवेश भी नहीं दिया गया। हड़ताल की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.