मोतिहारी, जनवरी 27 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण मंगलवार को जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारिता बैंक की तमाम शाखाओ में ताले लटके रहे और बैंकिंग कार्य बाधित रहा। कहीं कहीं निजी क्षेत्र के बैंकों पर भी हड़ताल का असर रहा। मोतिहारी शहर में हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने स्टेट बैंक की बाजार शाखा से रैली निकालकर शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए ग्रामीण बैंक की ज्ञानबाबू चौक शाखा के पास प्रदर्शन कर रैली को समाप्त किया। रैली के दौरान पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर नारे लगाए और बैंक के प्रशासनिक कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के जिला संयोजक डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में तीन हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। विगत तीन दिनों से लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.