मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की बैंकिंग प्रगति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान वार्षिक साख योजना (एसीपी) के तहत जिले की उपलब्धि महज 33.37 प्रतिशत रहने पर प्रशासन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।कैंप मोड में काम करने का निर्देशःउप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति के करीब होने के बावजूद ऋण वितरण की धीमी रफ्तार पर असंतोष जताया। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया कि वे अब 'कैंप मोड' में काम करें। कृषि, सूक्ष्म उद्योग और खुदरा क्षेत्रों में ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा गया है, ताकि 31 मार्च तक निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.