बैंकों की सुस्ती से डेयरी फार्म योजना को नहीं मिल पा रही गति
कटिहार, जुलाई 6 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: बैंकों की सुस्ती के कारण जिले में डेयरी फार्म स्थापित करने की योजना को गति नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर दूध उत्पादन पर हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में डेयरी फार्म के लिए 600 से अधिक आवेदन गव्य विकास विभाग को मिला। आवेदनों की जांच के बाद 75 को लोन स्वीकृति के लिए संबंधित बैंक को भेजा गया। इनमें महज दो आवेदन की ही स्वीकृति बैंक द्वारा की गई। 73 आवेदन को मॉरगेज, जमीन नहीं होने सहित अन्य कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया। वहीं कई पशुपालकों ने बताया कि पात्रता का मानक पूरा करने के बाद भी मामूली त्रुटि के आधार पर उनका आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया। बैंक द्वारा सुझाव दिया जाता तो इस त्रुटि को दूर किया जा सकता था। पशुपालक बीजो मंडल, प्रताप सिंह आदि ने बताया कि लोन के लिए आवेदन की स्वीकृति को लेकर कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.