बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का सघन अभियान, 20 बैंक शाखाओं का किया सुरक्षा ऑडिट
गोड्डा, जून 16 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। जिले में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और संभावित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने सोमवार को विशेष सुरक्षा अभियान चलाया।
बैंक शाखाओं का सुरक्षा ऑडिट पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गोड्डा नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित करीब 20 बैंक शाखाओं का व्यापक सुरक्षा ऑडिट एवं भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के क्रम में बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.