शामली, अप्रैल 1 -- कांधला। नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ा। क्लोजिंग के चलते बैंक बंद रहने से लेनदेन का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। जिसे लेकर आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार सभी बैंकों की वार्षिक खाता समापन के कारण कांधला सहित आसपास की सभी बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं। एटीएम मशीनें भी बंद होने से नकद निकासी और अन्य जरूरी लेन-देन ठप हो गए, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग पैसे जमा करने, निकालने, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट या अन्य जरूरी कामों के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बंद गेट देखकर निराश होकर लौट गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि छोटे-मोटे खर्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.