बैंकों की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, दी चेतावनी
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- लखीमपुर। स्वरोजगार योजनाओं को गति देने, बैंकिंग कार्यों की समीक्षा तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बैंकों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में डीएम ने कहा कि बैंकर्स पूर्ण मनोयोग एवं संवेदनशीलता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। यह भी पढ़ें- लापरवाही बरतने वाले बैंक शाखा प्रबंधकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.