शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिले की छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं को नजदीकी बैंकों का भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें बैंकिंग कार्यप्रणाली, खाता संचालन, एटीएम, डिजिटल भुगतान और बचत की जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को यह भी समझाया जाएगा कि साइबर ठगी से कैसे बचा जाए और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान किन सावधानियों की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें- हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें जीवन कौशल और व्यावहारिक ज्ञान से ...