मधुबनी, जनवरी 24 -- मधुबनी । जिले में किसान क्रेडिट कार्ड योजना लक्ष्य से काफी पीछे है। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के दस्तावेज, फसल का विवरण, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन फॉर्म की आवश्यकता होती है। आवेदक किसान की उम्र 18 से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लेकिन परेशानी भूमि के दस्तावेज से शुरू होती है। जिले में आज भी अधिकांश लोगों के पास अपने नाम से भूमि का कोई दस्तावेज नहीं है। भूमि का दस्तावेज उनके पिता या फिर पूर्वजों के नाम से हैं। ऐसे में बैंक में परेशानी यहीं से शुरू होती है। बैंक को यह विश्वास होना चाहिए कि जो व्यक्ति किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने के लिए आवेदन किया है, वाकई में क्या उनके पास भूमि है। अगर है तो उससे संबंधित कागजात की डिमांड की जाती है। अरेर गांव के किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.