नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बैंकों के आंतरिक सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थिति ऐसी है कि कई बैंकों में घंटों तक लेनदेन प्रभावित रहता है, जिसके चलते लेन-देन फेल होता है और ग्राहकों के लिए परेशानी बढ़ती है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का डाटा बताता है कि बैंकों में अलग-अलग समय में लेन-देन प्रभावित होने की घटनाएं हो रही हैं। एनपीसीआई के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में 11 बैंकों के सर्वर डाउन होने और लेन-देन फेल होने की घटनाएं सामने आईं। एनपीसीआई टाउनडाउम को उस स्थिति में गिनता है, जब लेन-देन विफल होने की संख्या 30 लाख से ज्यादा हो और समय 30 मिनट से ज्यादा हो जाए। इस पैमाने पर बीते महीने 11 बैंकों में डाउनटाइम की 19 घटनाएं हुईं। इसमें सबसे अधिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.