लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- क्षेत्र में इंडियन बैंक की मोहम्मदपुर कलां (नकटी) शाखा में आए दिन शाखा प्रबंधक की मनमानी और लोगों को अपनी ही जमा धनराशि का न मिल पाना खाताधारकों की समस्या बढ़ा रहा है। होली सहित रमजान के त्योहारों की तैयारी के लिए लोगों को अधिक धनराशि की जरूरत होने के बावजूद बैंको में पर्याप्त धनराशि नही होने से खाता धारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहार नजदीक होने के कारण लोगों को कपड़े सहित किराना आदि की खरीदारी करने के लिए पैसों की अधिक जरूरत है। पर ऐसे में क्षेत्र के मोहम्मदपुर कलां की इंडियन बैंक में खाताधारकों को पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। खाताधारकों की माने तो पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से बैंक में यही समस्या चली आ रही हैं। लोगों को पैसों के लिए बैंक के कई चक्कर लगाने पड रहे हैं। वहीं मुख्य शाखा के अलावा क्षेत्र के कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.