नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों यात्री बैंकॉक से थाई एयरवेज की उड़ान टीजी-331 से 26 जून को रवाना होकर 27 जून को टर्मिनल-3 पहुंचे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों यात्रियों की जांच की। सामान की एक्स-रे जांच के दौरान संदेह होने पर विस्तृत तलाशी ली गई। इस दौरान कुल नौ पॉलीथीन पैकेटों में हरे रंग का संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इनमें सात पैकेट एक काले रंग के ट्रॉली बैग और दो पैकेट भूरे रंग के बैकपैक में छिपाकर रखे गए थे। बरामद मादक पदार्थ का कुल शुद्ध वजन 15.930 किलोग्राम पाया गया। प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि हा...