नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में लगातार दो दिन दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में करोड़ों रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया और तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इनमें से पहली कार्रवाई को 20 अप्रैल तो वहीं दूसरी कार्रवाई को 21 अप्रैल को अंजाम दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लगभग साढ़े 27 करोड़ रुपए का 27.5 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया। पहली कार्रवाई के दौरान नशीला पदार्थ, बैंकॉक से दिल्ली आए विमान (TG-331) के अंदर लावारिस हालत में छोड़े गए ट्रॉली बैग्स से बरामद हुआ। संदिग्ध नशीले पदार्थ की पहचान गांजा के रूप में हुई है और इंटरनेशनल मार्केट में उसकी कीमत करीब 18.57 करोड़ रुपए बताई जा रही है।विमान के अंदर लावारिस हादल में मिले ट्रॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.