बैंकॉक से आए यात्री के सामान से 4.8 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के सामान से 4.869 किलो संदिग्ध गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये बताई गई है। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, यात्री 24 सितंबर को बैंकॉक से टर्मिनल-3 पहुंचा था। प्रोफाइलिंग के आधार पर अधिकारियों ने उसे जांच के लिए रोका। यात्री को ग्रीन चैनल से जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान उसके काले रंग के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई आठ पॉलीथिन की थैलियां मिलीं। इनमें संदिग्ध गांजा रखा हुआ था।जांच के बाद बरामद पदार्थ का कुल वजन 4,869 ग्राम पाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थ को जब्त कर यात्री को नारकोटिक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.