बैंकॉक में डॉ. रंजना को मिला शांति और सद्भावना दूत सम्मान
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग समिट में प्रयागराज और देश का गौरव बढ़ाया। 24 अक्तूबर को आयोजित समिट में उन्हें 'एम्बेसडर ऑफ पीस एंड हार्मनी' सम्मान से नवाजा गया। 'योग फॉर हेल्थ एंड हैप्पीनेस' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय संस्कृति और योग की महत्ता प्रस्तुत की। उनकी उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल, प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.