वाराणसी, फरवरी 1 -- बाबतपुर। वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान रविवार से शुरू हो गई। शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 215 बाबतपुर एयरपोर्ट से दोपहर 12.35 बजे बैंकॉक के लिये उड़ा। यही विमान बैंकाक से आईएक्स 216 बनकर उड़ान भरकर रात 9.35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसका शुरुआती किराया 7000 रुपये रखा गया है। इससे पर्यटन, उद्योग, व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। विमान प्रत्येक रविवार को उड़ान भरेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.