बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. प्रेम
गया, अक्टूबर 26 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने इसे बिहार में हवाई संपर्क के विस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बोधगया विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सीधी विमान सेवा से भारत और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंध मजबूत होंगे। बोधगया सहित मगध क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन संचालित होने वाली यह विमान सेवा बिहार के विकास को नई गति देगी। यह भी पढ़ें- Gaya News: गयाजी एयरपोर्ट से एयर इंडिया समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.