नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बैंकिंग प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एलडीएम राजेश सिंह कटारिया ने जिले की बैंकिंग प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तिमाही अवधि में जिले में 10 नई बैंक शाखाएं खोली गई हैं। जनपद का ऋण-जमा अनुपात 59.72 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही के समान है। इस पर सीडीओ ने निर्देशित किया कि जिन शाखाओं का सीडी रेशो कम है, वे अभियान चलाकर इसमें सुधार लाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.