भभुआ, अप्रैल 1 -- नए वित्तीय सत्र के पहले दिन आंतरिक कार्यों को निपटाते रहे कर्मी वित्तीय रिकॉर्ड को अद्यतन करने, लेनदेन का मिलान करने में रहे व्यस्त भभुआ, नगर संवाददाता। मार्च क्लोजिंग के बाद बुधवार को नए वित्तीय सत्र की शुरुआत के साथ जिले की बैंक शाखाओं में पूरे दिन आंतरिक कार्यों को प्राथमिकता दी गई। परंपरागत रूप से एक अप्रैल को बैंक शाखाओं में वर्षभर के लेनदेन, अभिलेखों के मिलान और खातों के समायोजन का महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है, ताकि नए सत्र की शुरुआत व्यवस्थित ढंग से हो सके। अग्रणी बैंक प्रबंधक अकील जावेद खान ने बताया कि सभी बैंक शाखाएं निर्धारित समय पर खुली रहीं और बैंककर्मी पूरे दिन वित्तीय रिकॉर्ड को अद्यतन करने, लेनदेन का मिलान करने तथा नए सत्र के लिए बैंकिंग व्यवस्था को सुचारु बनाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.