दरभंगा, सितम्बर 28 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के ठीक पहले रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने के सरकार के निर्णय के विरोध में बैंकर्स ने इसे 'बैंकिंग इतिहास का ब्लैक डे' बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। केंद्र सरकार के निर्देश पर 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण ग्राहकों को लगातार बैंक बंद रहने से होने वाली असुविधा को देखते हुए 27 सितंबर को पीएसयू बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया था। यूएफबीयू के संयुक्त संयोजक सह एसबीआईओए, दरभंगा के क्षेत्रीय सचिव कुमार विष्णु ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन ग्राहकों के नाम पर रविवार को बैंक खोलकर देश की जनता के सामने बैंकरों को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह जनता ...