बेगुसराय, मार्च 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में गुरुवार को बैंकर्स समिति की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिले के अग्रणी यूको बैंक के जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र ने की। इस दौरान विभिन्न बैंकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पीएनबी नावकोठी, बैंक ऑफ बड़ौदा बभनगामा एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया छतौना के शाखा प्रबंधकों को केसीसी ऋण के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने तथा पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत प्रत्येक बैंक को कम से कम दो ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में यूको बैंक नावकोठी द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध 8 ऋण स्वीकृत किए जाने पर सराहना की गई, जबकि अन्य बैंकों को लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने को कहा गया।...