सराईकेला, अप्रैल 19 -- राजनगर। प्रखंड सभागार में बैंकर्स समिति की बैठक हुई। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) वरुण कुमार चौधरी की और बीडीओ मलय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं क्षेत्रीय बैंकों के शाखा प्रबंधकों, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण प्रगति की समीक्षा करनी थी। वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ बनाना, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। चौधरी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे लंबित ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। लाभुकों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वा...