बरेली, मार्च 16 -- इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (आईएफटीपी) की ओर से बैंकर्स नाइट क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में क्रिकेट लीग का आयोजन आईएफटीपी के मनोज कुमार गुप्ता, गौरव नागपाल ने किया। प्रतियोगिता फ्लडलाइट में टी-10 मैचों के रूप में हुई। बैंकिंग क्षेत्र की चार टीमें एचडीएफसी, एक्सिस, यस व डीसीबी ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला यस बैंक व एचडीएफसी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला यसबैंक ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं एचडीएफसी उपविजेता बनीं। राहुल नेमानी, अमित सेठी, सरोज मिश्रा समेत बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...