धनबाद, मार्च 3 -- बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह सोमवार को बैंकमोड़ स्थित चैंबर कार्यालय में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चैंबर के लगभग 400 सदस्यों ने उत्साह के साथ फूल व चंदन की होली खेली। होली गीतों पर सदस्य जमकर थिरके और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह में विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए और व्यवसायियों के साथ होली की खुशियां बांटीं। कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, बैंकमोड़ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, प्रभात सुरोलिया, विकास पटवारी, सुशील नरनोली, सुदर्शन जोशी, कृष्णा खेतान, सुशील सावरिया, प्रकाश चौधरी, ललित कटेसरिया, संजय मोर, संजय लोढ़ा, बलबीर सिंह, ललित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल और रोहित लिखवानिया समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.