बैंककर्मी बनकर शातिर ने व्यापारी से ठगे 4.52 लाख रुपये
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अल्लापुर निवासी व्यवसायी धर्मेंद्र सिंह से 4.52 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिर ने बैंककर्मी बनकर झांसे में लेकर दो अलग-अलग बैंक खाते से रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर लिया। जार्जटाउन थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
साइबर ठगी का विवरण व्यवसायी धर्मेंद्र सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक में खाता है। उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी बताया और खाते पर बीमा पॉलिसी के तहत चार हजार रुपये महीने के भुगतान की जानकारी दी। धर्मेंद्र सिंह ने आपत्ति जताते हुए बताया कि उन्होंने बैंक खाते से कोई पॉलिसी नहीं कराई है। साथ ही इस पर तत्काल रोक लगाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.