कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर महिला को झांसे में लेकर 90 हजार की ठगी कर ली। महिला ने खुद शातिरों को दो बार में रकम ट्रांसफर की। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने रिपोर्ट कराई। गुजैनी के एमआईजी जरौली निवासी सूरज सिंह चौहान के अनुसार, पत्नी श्रेया सिंह के पिता के कुछ रुपये उनके खाते में आने थे। 26 मार्च 2025 को एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद बैंक कर्मी बताते हुए बातों में उलझाकर बैंक संबंधी जानकारी ली। फिर पुष्टि के नाम पर 45 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। श्रेया ने भरोसा कर रकम भेज दी। कुछ देर बाद शातिर ने कहा कि पैसे नहीं पहुंचे, दोबारा भेजिए। इस पर उन्होंने फिर से 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.