मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना में मकान बनाने वाले ठेकेदार उदयचंद्र कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के सहायक शिवनाथ और उसके भाई अमरनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि औराई के राजखंड के मूल निवासी दोनों भाइयों ने शेखुपर मोहल्ला में उससे मकान बनवाया। तय दर के अनुसार रुपये अदा नहीं किया। 13 लाख रुपये बकाया है। मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...