मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई से घेरे में आए मनियारी थाना के मिश्रा मनियारी निवासी सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार ने वर्ष 2013 में ग्रामीण विकास अधिकारी बनने के तीन साल बाद से ही काली कमाई से अवैध संपत्ति अर्जित करनी शुरू कर दी थी। वैभव ने 2016 से 2025 तक नौ वर्षों में दस करोड़ की जमीनें खरीदी। ईओयू ने बुधवार को वैभव कुमार द्वारा खरीदी गई संपत्तियों का ब्योरा जारी किया।ईओयू के अनुसार वैभव कुमार ने वर्ष 2016 से अब तक मुजफ्फरपुर और पटना में 10 करोड़ रुपये बाजार मूल्य के 16 प्लॉट नाबालिग बेटे ऐश्वर्य भास्कर, बैंककर्मी पत्नी नेहा नंदनी और पिता ललित नारायण झा के नाम से खरीदे। उसने मुजफ्फरपुर में 14 प्लॉट और पटना के फुलवारीशरीफ में पत्नी के नाम पर दो कीमती व्यावसायिक भूखंड खरीदे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.