पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत,संवाददाता। घर में लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।आग लगने का कारण ब्लोअर से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा आईसी आईसी बैंक कर्मी है। उनके घर पर पत्नी और तीन बच्चों के अलावा उनके माता-पिता रहते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे राहुल बैंक में थे। घर में परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। ठंड के चलते कमरे में ब्लोअर चल रहा था। इस दौरान अचानक ब्लोअर से चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आज नहीं विकराल रूप ले लिया। आग लगने से कमरे में रखे बेड,अलमारी, कपड़े और फर्नीचर समेत विद्युत उपकरण जल गए। घर की छत पर रहने वाले किराएदार ने पड़ोसियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.