बैंककर्मी की कार में घुसी सरिया
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मकबूल आलम रोड स्थित वाराणसी ट्रेड सेंटर के सामने मैजिक मालवाहक से सरिया सरक गया। इसमें कुछ सरिया आगे जा रही बैंककर्मी की कार के पीछे जा घुसी। संयोग था कि किसी को चोट नहीं आई। सरिया से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अशोक विहार कॉलोनी फेज- 3 (सारनाथ) निवासी गौरव कुमार लंका स्थित एक निजी बैंक में काम करते हैं। वह गुरुवार सुबह किसी काम से कार से निकले थे। मकबूल आलम रोड स्थित वाराणस ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग के सामने पहुंचे थे, तभी पीछे से क्षमता से अधिक मोटी सरिया लादे आ रहा मालवाहक अनियंत्रित हो गया। यह भी पढ़ें- बैंक मैनेजर की कार के पीछे घुसा सरिया, बाल बाल बचे अचानक ब्रेक लगाने से उस पर लदी सरिया सरक कर सामने जा रही कार में जा घुसी। कुछ सरिया सड़क पर भी गिर गई। संयोग था कि गौरव बाल-बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.