नोएडा, फरवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा। एक बैंककर्मी की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर फतेहपुर गांव में रहने वाले कपिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट स्थित एक बैंक में काम करते हैं। 12 फरवरी को उन्होंने अपनी कार बैंक के बाहर खड़ी की थी। सर्विस रोड पर खड़ी कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया गया। बैग में उनका लैपटॉप व जरूरी दस्तावेज थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...