गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। बैंकों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर आज (सोमवार) से जिले के आठ हजार से अधिक बैंककर्मी तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंक संबंधित सभी काम बंद रहेंगे। इसका असर व्यापारी, सरकारी व निजी विभाग समेत सभी आमजन पर पड़ेगा। वहीं, बैंककर्मी सोमवार सुबह करीब दस बजे नवयुग मार्केट में विरोध प्रदर्शन करेंगे। गाजियाबाद में 12 सरकारी बैंकों की करीब 800 से अधिक शाखाएं हैं, जिसमें आठ हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत है। जबकि इसमें 20 लाख से ज्यादा लोगों के खाते संचालित होते हैं। सोमवार से होने वाली हड़ताल का असर गाजियाबाद से व्यापारी, उद्यमी वर्ग से लेकर सरकारी व निजी विभागों तक पर पड़ेगा। वहीं, आमजन भी इस हड़ताल से प्रभावित होगा। कोई भी तीन दिन तक बैंक संबंधित कोई कार्य न...