बैंककर्मियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत
मिर्जापुर, मई 26 -- कछवा। भीषण गर्मी और नौतपा को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कछवा शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में बैंक परिसर के बाहर खाताधारकों, आगंतुकों और राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत की व्यवस्था की गई थी। बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले आम लोगों और राहगीरों को भी रोककर ठंडा शर्बत पिलाया गया। इस सेवा कैंप को सफल बनाने में सचिन सिंह, पूजा, अमित सिंह, लक्ष्मण सिंह और बैंक के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सहायक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत यह भी पढ़ें- मीठे शर्बत का छबील लगा बुझाई राहगीरों की प्यास यह भी पढ़ें- छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.