बैंककर्मियों ने पीएलआई योजना का विरोध किया
लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा बैंक अधिकारियों के लिए प्रस्तावित नई प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का बैंककर्मियों ने विरोध किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों व पूर्णकालिक निदेशकों के लिए नई पीएलआई योजना थोपना चाहती है। यूनियन का आरोप है कि यह योजना व्यक्तिगत प्रदर्शन पर आधारित है, जो बैंककर्मियों के बीच कृत्रिम विभाजन पैदा करेगी। जहां वर्तमान में अधिकतम 15 दिनों के वेतन के बराबर पीएलआई का प्रावधान है, वहीं नई योजना में इसे 365 दिनों तक ले जाने की बात है, जिससे भारी वेतन असमानता उत्पन्न होगी। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बैंककर्मी 2 मई को सभी कर्मचारी काले बैज पहनेंगे और 16 मई को पदाधिकारी काले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.