दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा, । बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कथित अनुचित पीएलआई के विरोध में काली पट्टी व बैज लगाकर प्रदर्शन करते हुए काम किया। एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव कुमार विष्णु मोहन ने कहा कि यूएफबीयू जो नौ बैंकिंग एसोसिएशनों का संयुक्त फेडरेशन है, ने आरोप लगाया है कि सरकार वेतन समझौते की भावना के विरुद्ध जाकर 'अनफेयर पीएलआई' का नया अध्याय थोपने का प्रयास कर रही है। संगठन का कहना है कि यह फैसला बैंक कर्मियों व अधिकारियों के बीच असमानता पैदा करने वाला है।यूएफबीयू के संयोजक रमाकांत मिश्रा तथा एसबीआई ओए के क्षेत्रीय सचिव सह यूएफबीयू के संयुक्त संयोजक श्री विष्णु ने इस विरोध प्रदर्शन को पूरी तरह सफल बताया। श्री विष्णु ने कहा कि एक ओर सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.