बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
रांची, सितम्बर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को रांची में बैंककर्मियों और अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी और अधिकारी मेन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन में महिला बैंककर्मियों ने भी भाग लिया। यूएफबीयू की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह तत्काल लागू करना, पीएलआई भुगतान में विसंगतियां दूर करना और लंबित मुद्दों विशेषकर पेंशन विकल्प आदि का तत्काल समाधान शामिल है। यूनियन ने कहा कि जहां बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय सप्ताह लागू नहीं है, वहीं रिजर्व बैंक, नाबार्ड, सेबी, बीमा कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और मंत्रालयों समेत कई संस्थानों में यह व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.