गिरडीह, अगस्त 28 -- गिरिडीह। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरूवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अखिल भारतीय स्तरीय प्रदर्शन किया। गिरिडीह में बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के समक्ष गगनभेदी नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिला बैंककर्मियों की अच्छी भागीदारी रही। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह तत्काल लागू करने, पीएलआई भुगतान में विसंगतियों को दूर करने, पेंशन अपडेशन जैसे लंबित मुद्दों पर वार्ता कर समाधान और डीएफएस की कर्मचारी विरोधी नीतियों को रद्द करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि देश में रिजर्व बैंक, नाबार्ड, सेबी, स्टॉक एक्सचेंज, बीमा कंपनियां एलआईसी, जीआईसी, कॉरपोरेट सेक्टर, आईटी सेक्टर, ओएनजीसी, बीपीसीएल, सरकारी मंत्रालय...