बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर प्रदर्शन किया
लखनऊ, सितम्बर 8 -- पांच दिवसीय बैंकिंग और सभी लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने मंगलवार को काला बैज लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बैंककर्मियों का स्पष्ट कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस परिणाम चाहिए। यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में बैंककर्मी लगातार आंदोलनरत हैं। इससे पहले वे 27 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन, 30 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर अभियान और 03 सितंबर को पोस्टर अभियान चला चुके हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं वाईके अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, एसके संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक सरकार उनकी इन जायज मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.