अररिया, जुलाई 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पटना के अधिकारियों ने एसबीआई आरसेटी अररिया में जिले के बैंक कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के तहत नोट रिफंड नियम व नकली नोट पहचान की जानकारी दी गयी।मौके पर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक पटना के प्रबंधक पंकज कुमार साहू और सहायक प्रबंधक अतुल चंद साह उपस्थित रहे। इस सत्र में जिले के विभिन्न बैंकों से आए कर्मियों को भारतीय रिज़र्व बैंक के नवीनतम नोट रिफंड नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि वे कटे-फटे व गंदे नोटों को जनहित में आसानी से बदल सकें। साथ ही बैंककर्मियों को नकली नोटों की सटीक पहचान करने के तरीकों से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- बैंककर्मियों को मिली नोट रिफंड नियम व नकली नोट पहचान की जानकारी इस पहल का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाना और ग...