बैंककर्मियों की हड़ताल से दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित
आरा, सितम्बर 11 -- -पांच दिवसीय बैंकिंग और समान पीएलआई की मांग को ले हड़ताल -हड़ताल के कारण निजी बैंकों और कोऑपरेटिव बैंक में लटके रहे ताले आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत भोजपुर के विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यह भी पढ़ें- पांच दिन बैकिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे बैंककर्मीहड़ताल का प्रभाव हड़ताल के कारण भोजपुर जिले में बैंकिंग सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित रहीं। जिले में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक के बैंकिंग लेन-देन के प्रभावित होने का अनुमान है। विभिन्न शाखाओं के बंद रहने के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लीयरिंग, जमा-निकासी सहित कई बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित हुईं। पांच दिवसीय बैंकिंग व समान पीएलआई की मांग को ले बैंककर्मी हड़ताल पर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.