उन्नाव, अप्रैल 29 -- नवाबगंज। महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना अजगैन की मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को नवाबगंज कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। मिशन शक्ति टीम ने नवाबगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा तथा बाईपास क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, अन्य कल्याणकारी योजनों के बारे में बताया। टीम ने महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबी बनने, हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक यह भी पढ़ें- मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.