बैंक, डाकघर व जनसेवा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चला चेकिंग अभियान
बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में बैंक, डाकघर, जनसेवा केंद्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बलरामपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम व पुलिस बल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों व डाकघरों के अंदर और आसपास सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस टीमों ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। यह भी पढ़ें- थाना क्षेत्रों में वित्तीय प्रतिष्ठानों की जांच की गई अभियान के दौरान बैंक परिसरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.