लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार दिवा-गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंकिंग प्रतिष्ठानों, ज्वेलरी दुकानों, पेट्रोल पंपों सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.