आगरा, मार्च 21 -- जनपद में हुई बे-मौसम बारिश व तेज हवा चलने से गेहूं, सरसों व आलू की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल व आलू बारिश में भीग गई है। बारिश के साथ चली तेज हवा से पकी खड़ी गेहूं की फसल खेतों में बिछी पड़ी है। किसान बारिश से हुए फसलों को नुकसान से चिंतित नजर आए। शुक्रवार की अलसुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश होना शुरू हो गई। दोपहर बाद तक पूरी जनपद में बूंदाबांदी होती रही। जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई है। किसानों ने कहा कि बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। बारिश व तेज हवा की वजह से गेहूं की पकी चुकी फसल गिर गई है। फसल के खेतों में गिरने से पैदावार प्रभावित होना तय है। आलू की फसल की खुदाई का समय चल रहा है। बारिश होने से खेतों में खुदा पड़ा आलू भी गया है। किसानों ने कहा कि बारिश के बाद जैसे ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.